By : Abhishek Mishra | 29-09-2018 | Views : 0005528
एप्पल के एरिया मैनेजर की मौत या हत्या ?
राजधानी के वीआईपी इलाके में शुक्रवार की रात एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक एरिया सेल्स मैनेजर का नाम विवेक तिवारी है।
विवेक आईफोन की लॉन्चिंग करके वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पुलिस ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया इस पर विवेक और कॉन्स्टेबल के बीच झड़प हो गई। धीरे-धीरे यह बवाल इतना बढ़ गया कि कॉन्स्टेबल ने विवेक पर गोली चला दी।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, आरोपी कॉन्सटेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। नैथानी ने बताया कि विवेक के साथ उस समय गाड़ी में उनकी दोस्त और सहकर्मी सना खान भी मौजूद थीं। इस मामले में गोमतीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया, 'शिकायतकर्ता सना खान बीते शुक्रवार रात को अपने सहकर्मी विवेक तिवारी के साथ घर जा रही थी।